


– इंडिया नज़र ब्यूरो | काशीपुर – हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लंबे समय से चर्चाओं में रहे व्यापारी और भाजपा नेता अनूप अग्रवाल शनिवार को गदरपुर विधायक अरविन्द पांडेय के साथ काशीपुर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए।
बताया जा रहा है कि अनूप अग्रवाल के खिलाफ काशीपुर कोतवाली में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इन्हीं मामलों को लेकर पुलिस काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी। पिछले कुछ समय से उनके लापता होने की चर्चाएं भी चल रही थीं, जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में भी सवाल उठ रहे थे।
बताया जा रहा है कि अनूप अग्रवाल के खिलाफ काशीपुर कोतवाली में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इन्हीं मामलों को लेकर पुलिस काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी। पिछले कुछ समय से उनके लापता होने की चर्चाएं भी चल रही थीं, जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में भी सवाल उठ रहे थे।

इस पूरे मामले में गदरपुर विधायक अरविन्द पांडेय भी लगातार सक्रिय नजर आए और उन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि अनूप अग्रवाल को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शनिवार को अनूप अग्रवाल स्वयं विधायक अरविन्द पांडेय के साथ काशीपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए। कोतवाली पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उनसे संबंधित मामलों को लेकर आवश्यक पूछताछ की और बयान दर्ज किए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब अनूप अग्रवाल के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
इस दौरान कोतवाली परिसर में राजनीतिक और व्यापारिक जगत से जुड़े कई लोग भी मौजूद रहे। मामले को लेकर क्षेत्र में भी काफी चर्चा बनी हुई है।
गदरपुर विधायक अरविन्द पांडेय ने इस मामले में कहा कि “हम कानून और न्याय व्यवस्था का पूरा सम्मान करते हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अनूप अग्रवाल स्वयं पुलिस के सामने उपस्थित हुए हैं और अपने बयान दर्ज करा रहे हैं। हम केवल उन्हें कोतवाली तक लेकर आए हैं ताकि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन कर सकें। अब आगे की कार्रवाई पूरी तरह पुलिस और कानून के अनुसार होगी।” उन्होंने यह भी कहा कि “किसी भी व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अधिकार है और हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है।”






















