– इंडिया नज़र ब्यूरो | पंतनगर – गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू और निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेंद्र क्वात्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में लगी उद्यान प्रदर्शनी और विभिन्न कॉलेजों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री धामी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे किसान मेले किसानों को नई कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और आधुनिक कृषि उपकरणों की जानकारी देने का महत्वपूर्ण मंच होते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार कई योजनाएं चला रही हैं।

कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि इस मेले में करीब 350 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां किसानों को नई तकनीकों और नवाचारों की जानकारी दी जा रही है। मेले में किसान गोष्ठी, वैज्ञानिक मंच और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों के 9 प्रगतिशील किसानों और 2 कृषि उद्यमियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, वैज्ञानिक, छात्र और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।