– इंडिया नज़र ब्यूरो |किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड ने आज विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अंतर्गत ग्राम मलसा गिरधरपुर में विधायक निधि से निर्मित दो नई सड़कों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित ग्रामीण जन संवाद कार्यक्रम के तहत विधायक बेहड ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
लोकार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम मलसा गिरधरपुर में सर्विस रोड से कुलदीप सिंह के घर तक इंटरलॉक टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया गया, जिसकी कुल लागत 4.42 लाख रुपये रही। वहीं सतवंत सिंह के घर से हरपाल सिंह के घर तक पक्की सड़क निर्माण कार्य कराया गया, जिस पर 4.97 लाख रुपये की लागत आई। कुल 9.39 लाख रुपये की लागत से निर्मित इन दोनों सड़कों का लोकार्पण विधायक तिलक राज बेहड ने ग्रामवासियों के साथ फीता काटकर किया।
इस मौके पर विधायक बेहड ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें ग्रामीण जीवन की रीढ़ होती हैं और इनके निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलती है। विधायक ने स्पष्ट किया कि विधायक निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात आयोजित ग्रामीण जन संवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सहित अन्य जनसमस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक बेहड ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा विधायक तिलक राज बेहड का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य पति सर्वेश सिंह, राजेश प्रताप सिंह, अशोक चुघ, लक्ष्मण दास बांगा, तीर्थ मुंजाल, ऋतिक खुराना, राजेंद्र दास, गुरदास बांगा, सतवंत सिंह, अनमोल बांगा, अशोक बांगा, रवि बांगा, नरेंद्र कामरा, गज्जन सिंह, हरविंदर सिंह मोंटी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।