– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने और दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एआरटीओ परिवहन विभाग द्वारा रुद्रपुर में “हेलमेट लगाओ जागरूकता अभियान” चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने स्वयं सहभागिता निभाते हुए गाबा चौक पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे राहगीरों को हेलमेट पहनाकर यातायात सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें अनुमानित 1.5 लाख लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने बताया कि शोध के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत मामलों में दोपहिया वाहन चालकों की जान हेलमेट पहनने से बचाई जा सकती है। ऐसे में हेलमेट न केवल कानून का पालन है, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन भी है।
विधायक ने कहा कि एआरटीओ परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया यह जागरूकता अभियान लोगों को उनकी जान की कीमत समझाने और सचेत करने वाला है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में यदि किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है, चाहे वह भावनात्मक हो या आर्थिक। इसलिए हर दोपहिया वाहन चालक को यह समझना चाहिए कि एक हेलमेट उसे मौत के जाल में फंसने से बचा सकता है।
उन्होंने सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और अपने साथ-साथ अपने परिवार की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।
इस मौके पर एआरटीओ मोहित कोठारी, एआरटीओ नवीन सिंह, टीएसई गोकुल सिंह, टीएसई मनोज भंडारी, टीआई महेंद्र सिंह, टीआई गणेश जोशी सहित परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गौरव सिंह, पवन खुराना, कुलविंद्र सिंह, उदय प्रताप, अनुज छाबड़ा, आकाश शर्मा, नंदन सिंह, मदन सिंह, मनोरमा, मंतोष सिंह आदि मौजूद रहे।