
– इंडिया नज़र ब्यूरो काशीपुर – महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि केंद्र द्वारा प्रस्तुत 2027 बजट पूरी तरह से फेलियर है। इस बजट में पिछड़ों दलितों वंचितों आदिवासियों युवाओं किसानों और महिला सशक्तिकरण के लिए के लिए कोई भी विशेष पैकेज नहीं रखा गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड के लिए किसी भी नई ट्रेन योजना को घोषित न कर उत्तराखंड विरोधी सोच को दर्शाया है। सिलेंडर और खाद्यान्न पदार्थों पर गुमराह कर आंकड़ों की बाजीगरी में बजट को प्रस्तुत किया गया। मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर मोदी सरकार देश की जनता को एक बार फिर गुम रहा करने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रस्तुत बजट में ना किसानों को, ना नौजवानों को ना विद्यार्थियों को ना बेरोजगारों को किसी प्रकार की कोई राहत या बड़ी योजना सरकार के द्वारा दी गई है। आम जनता को महंगाई से राहत देने का कोई भी काम सरकार ने नहीं उठाया। केंद्र सरकार का बजट उद्योगपतियों को लाभ और आम आदमी के मुंह पर तमाचा है।
उन्होंने कहा कि आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने में बजट पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि बजट में इनकम टैक्स की छूट ना मिलने से कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है। इनकम टैक्स स्लैब में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया, ना ही आठवां वेतन आयोग पर कोई स्थिति स्पष्ट की गई, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भी कोई फैसला न होने पर कर्मचारियों में भारी निराशा पैदा होगी।






















