– इंडिया नज़र ब्यूरो | किच्छा – पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शनिवार को किच्छा नगर में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव खन्ना के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 का लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर उन्होंने बजट की जमकर सराहना करते हुए इसे देश के समग्र, संतुलित और दूरदर्शी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि यह बजट न केवल आर्थिक प्रगति को नई गति देगा, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए नए अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि बजट में “सबका साथ–सबका विकास” के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाया गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विकासोन्मुखी और समावेशी बजट प्रस्तुत करने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं, वंचित वर्गों, छोटे उद्यमियों और मध्यम वर्ग की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन, उद्योग और बुनियादी ढांचे के लिए किए गए प्रावधान देश के साथ-साथ उत्तराखण्ड के विकास को भी नई दिशा देंगे।
राजेश शुक्ला ने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण-अनुकूल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की योजना को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे पर्वतीय राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए बजट में पर्यटन, कृषि, पशुपालन, उच्च मूल्य कृषि और MSME सेक्टर पर दिया गया जोर ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
पूर्व विधायक ने आगे कहा कि बजट में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी और बायोफार्मा क्षेत्र में किए गए निवेश से देश और प्रदेश दोनों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट भारत की आर्थिक शक्ति को और मजबूत करने के साथ-साथ उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी विकास की मुख्यधारा में समान अवसर प्रदान करेगा।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, लता सिंह, संजीव खन्ना, नितिन वाल्मीकि, ठाकुर संजीव सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।