रुद्रपुर – केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रावधानों को आमजन तक पहुँचाने और इसकी बारीकियों पर गहन मंथन के उद्देश्य से रविवार को भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में ‘बजट पर चर्चा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पेश किए गए बजट का लाइव प्रसारण देखा और इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में बजट को दूरदर्शी, सर्वसमावेशी और विशेष रूप से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने वाला बताया। वक्ताओं का कहना था कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की ठोस कार्ययोजना है।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने बजट को जनकल्याण को समर्पित संकल्प पत्र बताते हुए कहा कि ”यह बजट देश के समग्र विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने बजट के तकनीकी और संरचनात्मक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी सहित देश में प्रस्तावित 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर तथा 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग उत्तराखंड समेत पूरे देश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति देंगे।”

विधायक ने प्रत्येक जिले में गर्ल हॉस्टल की स्थापना और देश में तीन नए एम्स खोलने के प्रस्ताव को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि ”31 मार्च तक आयकर रिटर्न (आईटीआर) संशोधन की सुविधा और टीसीएस दरों में कटौती से मध्यम वर्ग, व्यापारियों और उद्यमियों को बड़ी राहत मिली है।”
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह बजट किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए घोषित बूस्टर डोज को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला कदम बताया।

जिलाध्यक्ष ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के ग्रोथ फंड और तकनीक आधारित कुशल वर्कफोर्स तैयार करने हेतु रिसर्च सेंटरों पर फोकस को ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि 2.5 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना मोदी सरकार की नीतियों की सफलता का प्रमाण है।
महापौर विकास शर्मा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि बायो-फार्मा शक्ति योजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कैंसर, शुगर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज को सस्ता करेगा, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने महिला उद्यमियों के लिए प्रस्तावित कम्युनिटी स्टोर योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया।
महापौर ने यह भी कहा कि बजट में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिसके तहत उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ईको-फ्रेंडली ट्रेल विकसित किए जाने से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक हिमांशु शुक्ला, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, जिला प्रकोष्ठ संयोजक राजेश तिवारी, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने भी बजट के विभिन्न प्रावधानों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि खेलो इंडिया मिशन और क्रिएटिव टेक्नोलॉजी के लिए किए गए प्रावधान युवाओं को नए अवसर प्रदान करेंगे और भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत बनाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।