– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के सुपुत्र एवं रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड 39 से पार्षद सौरभ राज बेहड़ पर हुए जानलेवा हमले के बाद राजनीतिक हलकों में लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा फुटेला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल पार्षद सौरभ बेहड़ का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विधायक शिव अरोरा ने अस्पताल में मौजूद परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर इस हमले में शामिल आरोपियों को शीघ्र चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए बेहद चिंताजनक हैं। जनप्रतिनिधियों पर इस प्रकार का हमला कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “जनप्रतिनिधि पर किया गया हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। जिन्होंने भी यह कृत्य किया है, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। मैंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात कर दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कानून से ऊपर कोई नहीं है।”
उन्होंने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और पुलिस को निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
गौरतलब है कि पार्षद सौरभ बेहड़ पर तीन अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। इस घटना के बाद से नगर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भारी आक्रोश व्याप्त है।