


| इंडिया नज़र ब्यूरो,रूद्रपुर – ग्राम शिवपुर में मंदिर के सामने स्थित प्रांगण के विकास कार्य ने अब मूर्त रूप लेना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने करीब 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग टाइल्स फर्श निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि यह विकास कार्य केवल मंदिर प्रांगण की सौंदर्यवृद्धि तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता की सहभागिता और प्रशासन के सहयोग से यह परियोजना निर्धारित समय में पूर्ण होगी और लंबे समय तक क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि शिवपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में कुसुम बख्शी, अंजलि, पूनम, सीमा मलिक, सदानंद मल्कि, रवि विश्वास, मंगल, रजाऊ राय, राजू तपाली, नरेश तपाली, विजय शिकारी, गोविंद, कवि बख्शी, शुभद्रा हाल्दार** सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्यों से क्षेत्र की जीवन गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव आता है।























