– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों को जाम से निजात दिलाने वाला 1082 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन रिंग रोड अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंगलवार को विधायक शिव अरोरा ने एनएचआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों के साथ रिंग रोड का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।
विधायक शिव अरोरा ने बताया कि ”यह रिंग रोड कभी एक सपना प्रतीत होता था, जिसका प्रयास पूर्व में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि विधायक बनने से पहले ही उन्होंने इस परियोजना का संकल्प लिया था और जिला अध्यक्ष रहते हुए इसका प्रस्ताव रखा था। वर्ष 2022 में विधायक बनने के बाद इसे अपनी प्राथमिकता में रखते हुए स्वीकृति दिलाई गई, जिसके बाद यह परियोजना धरातल पर उतर सकी।”
निरीक्षण से पूर्व विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय में एनएचआई अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का अनुबंध वर्ष 2023 में हुआ था तथा 2024 में निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। निर्धारित समय अप्रैल 2026 तक था, लेकिन अब यह परियोजना अपने तय समय से पहले पूरी होने की ओर अग्रसर है, जो एक रिकॉर्ड होगा।
विधायक ने एमेनिटी स्कूल के सामने से गुजर रहे रिंग रोड खंड का निरीक्षण किया। एनएचआई अधिकारियों ने जानकारी दी कि सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जबकि आरओबी के आसपास मिट्टी भरान का कार्य तेज गति से चल रहा है। यह कार्य पूरा होते ही रिंग रोड पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट की विकासोन्मुख सोच के चलते यह महत्वाकांक्षी परियोजना साकार हो सकी है।”
उन्होंने बताया कि दिल्ली और काशीपुर से पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन अब रुद्रपुर शहर के बीच से न गुजरते हुए सीधे बिलासपुर रोड (आरएएन स्कूल के पास) से बागवाला होते हुए सिडकुल पारले चौक से हल्द्वानी की ओर जा सकेंगे। इससे रुद्रपुर शहर में ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होगा। साथ ही रिंग रोड के आसपास भविष्य में एक नया रुद्रपुर विकसित होने की भी संभावनाएं हैं।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह उत्तर भारत और उत्तराखंड का पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा, जो अपने निर्धारित समय से पहले पूरा होने जा रहा है। उम्मीद है कि मार्च 2026 तक रिंग रोड जनता को समर्पित कर दी जाएगी। यह परियोजना रुद्रपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने बताया कि गावर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 20 किलोमीटर लंबे इस रिंग रोड का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। किच्छा रोड स्थित राधास्वामी सत्संग घर तक निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और जल्द ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विधायक ने कहा कि वर्ष 2026 के नववर्ष में यह रिंग रोड रुद्रपुर, कुमाऊं और पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी सौगात होगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एनएचआई के पीडी अंचल जिंदल, डिप्टी मैनेजर रक्षित यादव, साइट इंजीनियर तुषार गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद सिंह, प्रधान विनीत सोलंकी सहित राजीव शुक्ला, आयुष चिलाना, किरन विर्क, संतोष गुप्ता, कुलदीप सिंह, राजेश पासवान, पिंकू तिवारी, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, मोहित चड्ढा, प्रीत ग्रोवर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।