
| इंडिया नज़र ब्यूरो,रुद्रपुर | बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार और हत्याओं के विरोध में रुद्रपुर के वार्ड नंबर-5 मुखर्जी नगर में विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की युनुस सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने दीपू दास की हत्या का उल्लेख करते हुए इसे अमानवीय और घोर निंदनीय बताया। विधायक ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में डेमोग्राफी चेंज और कट्टरपंथी मानसिकता के कारण हिंदुओं को चिन्हित कर निशाना बनाया जा रहा है, जिसका परिणाम आज पूरी दुनिया देख रही है।”

उन्होंने मांग की कि बांग्लादेश सरकार हिंदू अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करे और ऐसी घटनाओं पर सख्त रोक लगाए। प्रदर्शन में स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हत्याएं और अत्याचार मानवता को शर्मसार करने वाले हैं। दीपू दास की निर्मम हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय है। हम मांग करते हैं कि बांग्लादेश सरकार हिंदू समाज को पूर्ण सुरक्षा दे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। ऐसी घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।”























