– इंडिया नज़र ब्यूरोरूद्रपुर – नगर निगम रूद्रपुर ने महज नौ माह में विकास कार्यों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी क्रम में महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 14 भदईपुरा में शिव मंदिर से हरपाल गंगवार के घर तक सड़क और नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने महापौर विकास शर्मा और वार्ड पार्षद जौनी भाटिया का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि बीते नौ माह में नगर निगम के माध्यम से जितने विकास कार्य कराए गए हैं, वे साढ़े तीन साल में विधायक निधि से होने वाले कार्यों से भी अधिक हैं। उन्होंने बताया कि इसी माह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रूद्रपुर में लगभग 33 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि एक वर्ष के भीतर करीब 100 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से नगर निगम की योजनाओं को तेजी से मंजूरी मिल रही है, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बस्तियों और निचले तबके के लोगों के क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। ट्रांजिट कैंप सहित शहर की विभिन्न बस्तियों में सड़क, नाली, पार्क और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रूद्रपुर को आठ आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र मिले हैं, जिनमें एक भदईपुरा में भी स्थापित है। साथ ही अतिक्रमण हटाने, आवारा पशुओं के लिए गौशाला, गांधी पार्क के कायाकल्प, सड़क चौड़ीकरण, डिजिटल लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी योजनाएं भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
महापौर विकास शर्मा ने भदईपुरा में बारात घर के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना है और जनता के सहयोग से शहर को प्रदेश का नंबर वन नगर बनाया जाएगा।