– इंडिया नज़र ब्यूरो रूद्रपुर – वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. केसी चंदोला ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. चंदोला ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक और दूरदर्शी कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भेंट के अवसर पर डॉ. केसी चंदोला ने मुख्यमंत्री को चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल द्वारा चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथिक चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आमजन को सुलभ, किफायती और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
डॉ. चंदोला ने कहा कि कॉलेज द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, जनजागरूकता कार्यक्रमों का संचालन तथा विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आयुष पद्धति के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सा का महत्व निरंतर बढ़ रहा है और चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज इस दिशा में प्रदेश का एक अग्रणी संस्थान बनकर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. चंदोला ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, आधुनिक सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. केसी चंदोला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आयुष, विशेषकर होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।