– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – नजूल दानपात्र पर बसे करीब 30 हजार परिवारों को बिजली कनेक्शन न मिलने का मामला फिर गरम गया। रम्पुरा की कुछ महिलाएँ जब बिजली कनेक्शन के आवेदन के लिए विभाग पहुँचीं, तो उनकी फाइल यह कहकर लौटा दी गई कि “बिना नक्शा पास किए कनेक्शन नहीं मिलेगा”।
यह जानकारी मिलते ही विधायक शिव अरोरा अटरिया मोड़ स्थित बिजली घर पहुंचे और एसडीओ अन्नू अरोरा को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि प्राधिकरण पहले ही आश्वासन दे चुका है कि नजूल दानपात्र पर बसे लोगों, जिनके पास अपनी जमीन का स्वामित्व नहीं है.उन पर नक्शा पास कराने की शर्त लागू नहीं होगी।
विधायक अरोरा ने नाराज़गी जताते हुए कहा,“मेरे रुद्रपुर के 30 हजार परिवारों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा, कनेक्शन मिलेंगे और सबको मिलेंगे। जरूरत पड़ी तो डीएम कार्यालय पर दरी भी बिछा दूंगा।”
उन्होंने मौके पर ही डीएम नितिन भदौरिया से फोन पर बात की, और स्पष्ट कहा कि बिना जमीन स्वामित्व वाले गरीब परिवार कैसे नक्शा पास करवा सकते हैं? डीएम ने आश्वासन दिया कि सोमवार को प्राधिकरण और विद्युत विभाग के साथ बैठक होगी, जिसमें नजूल दानपात्र पर रहने वालों के लिए नक्शा पास अनिवार्यता खत्म करने का आदेश* जारी किया जाएगा।
विधायक ने एसडीओ को निर्देश दिया कि सभी आवेदकों की फाइलें तुरंत जमा करें, और कहा कि जनहित सर्वोपरि है, जनता के अधिकारों के लिए वे हर संघर्ष को तैयार हैं।
इस दौरान राधेश शर्मा, राजेंद्र राठौर, धीरेश गुप्ता, राजकुमार साह, मनोज मदान, जीतेन्द्र संधू, पिंटू पाल, राज कोली, चंद्रसेन चंदा, मयंक कक्कड़, विष्णु सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।