– इंदिरा बंगाली कॉलोनी में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर
– इंडिया नज़र ब्यूरो

नेत्र सर्जन डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद, रेटिना की समस्याएं, काला मोतियाबिंद, नासूर, भेंगापन आदि नेत्र रोगों की जांच की गई। रोगियों को उनकी समस्या के अनुसार उचित परामर्श और इलाज संबंधी जानकारी भी दी गई।
डॉ. सिंह ने कहा कि आने वाले समय में इसी प्रकार के और भी निःशुल्क नेत्र एवं रक्त जांच शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। कई बुजुर्ग, महिलाएं और युवा अपनी आंखों की जांच कराने पहुँचे।
इस दौरान पार्षद गोविंद राय, सरो राय, रिंकू ग्रोवर, प्रीति ग्रोवर, दीपक हालदार, सचिन सरकार, गणेश सरकार, तपन मजूमदार ,मधु सरका,र शंकर पाल, प्रेम सरकार समेत तमाम लोग मौजूद थे।
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – हल्द्वानी स्थित शुभानु आई हॉस्पिटल की ओर से वार्ड नंबर 35, आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी के दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने दीप जलाकर किया।
चुघ ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के चिकित्सा शिविर सामाजिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि “निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उन मरीजों के लिए बड़ी राहत हैं जो आर्थिक कारणों से उपचार नहीं करा पाते। डॉक्टरों द्वारा मानवता के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन बेहद प्रशंसनीय है। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।”