
– सलाहकार समिति की बैठक में कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – सांसद एवं अध्यक्ष भारतीय विमानपत्तन हवाई अड्डा सलाहकार समिति पंतनगर अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला सभागार में समिति की बैठक आयोजित हुई। सांसद भट्ट ने कहा कि पंतनगर हवाई अड्डा 380 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 524.70 एकड़ भूमि एयरपोर्ट प्राधिकरण को आवंटित की जा चुकी है। भवनों के ध्वस्तीकरण, पेड़ों के कटान तथा अंदरूनी क्षेत्रों की सफाई का कार्य जारी है।
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – सांसद एवं अध्यक्ष भारतीय विमानपत्तन हवाई अड्डा सलाहकार समिति पंतनगर अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला सभागार में समिति की बैठक आयोजित हुई। सांसद भट्ट ने कहा कि पंतनगर हवाई अड्डा 380 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 524.70 एकड़ भूमि एयरपोर्ट प्राधिकरण को आवंटित की जा चुकी है। भवनों के ध्वस्तीकरण, पेड़ों के कटान तथा अंदरूनी क्षेत्रों की सफाई का कार्य जारी है।

एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि 3000 मीटर रनवे, नया टर्मिनल, हैंगर, कार्गो, ILS सुविधा सहित कई आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान एयरपोर्ट पर ATM, पार्किंग, वाई-फाई, टैक्सी काउंटर, हेल्पडेस्क और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाओं को भी बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के 75 पदों के सापेक्ष केवल 20 तैनात होने की जानकारी दी, जिस पर सांसद भट्ट ने डीजीपी से बात कर सुरक्षा स्टाफ बढ़ाने का आश्वासन दिया।
एनएचएआई ने बताया कि विस्तारीकरण की जद में आ रहे राष्ट्रीय राजमार्ग को शिफ्ट करने का सर्वे और टेंडर पूरा हो चुका है। वहीं, उप जिलाधिकारी ने जलभराव से निपटने के लिए नालों की सफाई व ड्रेनेज कार्य जल्द शुरू होने की बात कही।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, सीडीओ दिवेश शाशनी, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एनएचएआई एवं एयरपोर्ट प्राधिकरण के अधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।























