– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व और सख्त अपराध-निरोधी नीति का असर एक बार फिर देखने को मिला है। नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या जैसे जघन्य अपराध में फरार चल रहा आरोपी नईम पुत्र चउवा खान, निवासी ग्राम मंडोरा थाना नूरपुर, जनपद बिजनौर (उ.प्र.) को कोतवाली कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह मामला थाना कुंडा में पंजीकृत मु0फाईल नंबर 331/2025 से संबंधित है, जिसमें धारा 103(1)/137(2)/64(1)/143/144/238/61 (2) BNS, 3/4 पोक्सो एक्ट तथा 3(2)(v)A SC/ST एक्ट के तहत गंभीर अपराध दर्ज किए गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक काशीपुर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और सफलतापूर्वक उसे दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी जीरो टॉलरेंस नीति को एक बार फिर साबित करती है।