– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नेत्रपाल मौर्य का वार्ड 16 में भव्य स्वागत किया गया। क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष मूलचंद राठौर द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को अंगवस्त्र और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सभा को संबोधित करते हुए नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के चलते समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसके अनुरूप वे ओबीसी मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत को जनता के भाजपा नेतृत्व पर भरोसे का प्रतीक बताया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि नेत्रपाल मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने से ओबीसी मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की पारदर्शी नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जारी विकास कार्यों ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है। बिहार में एनडीए की जीत ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि जनता विकास और सुशासन के साथ है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से निवर्तमान सभासद सतीश गुप्ता, संदीप अरोड़ा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा, चंदन जायसवाल, राजेश कोली, विजय अरोड़ा, मिथुन मंडल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।