





– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने छठ पर्व के अवसर पर विधायक निधि से निर्मित कराएँ गए 7 लाख की लागत से तीन छठ घाटों का उद्घाटन फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया |
विधायक निधि के अंतर्गत ग्राम गंगापुर में नहर के पास छठघाट का निर्माण कार्य लगत-3 लाख,ग्राम राघव नगर में छठघाट का निर्माण कार्य लागत 2 लाख, ग्राम चंदन नगर में छठघाट का निर्माण कार्य लागत-2.07 लाख के उद्घाटन किये|

इस दौरान विधायक बेहड़ ने सभी क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को लोक आस्था व सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की बधाई देते हुए कहा कि ”छठ पर्व का मुख्य उद्देश्य सूर्य देव और छठी मैया की कृपा प्राप्त करना है. यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति लाने का माध्यम भी माना जाता है. व्रती, जो अधिकतर महिलाएं होती हैं, इस दौरान निर्जल व्रत रखती हैं और सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं | तथा श्रद्धालू सूर्य देव एंव छठी मैया की उपासना कर सुख,सम्रद्धि और मानसिक शान्ति का अनुभूत करते है ऐसा महान पर्व जो प्रक्रति को भी समर्पित है|” इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक तिलक राज बेहड का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा आभार जताया |
विधायकतिलक राज बेहड ने इसके अलावा उत्तरांचल कालोनी, बंडिया, तुर्कागौरी, गौरीकला, आनंदपुर, प्रतापपुर, आदि क्षेत्रों में छठ घाट पहुचकर लोक आस्था व सूर्य उपासना के महापर्व की बधाई दी |
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, गुरदास कालड़ा, राजेश प्रताप सिंह, दर्शन कोली, भूपेन्द्र चौधरी, गुड्डू तिवारी, रमेश चंद गुड्डू, प्रताप नारायण सिंह, मुकेश कुमार, राम कुमार सिंह, सुनील ठाकुर, सर्वजीत सिंह, प्रेम नारायण गुड्डू, राकेश कुमार, सुनीता कश्यप, परशुराम, राजेशपाल, देवानंद, मनोज, तुलसीराम, हीरालाल, लालताप्रसाद, ओम बहादुर, बब्लू, रिंकू, आदि लोग उपस्थित थे|


























