





– इंडिया नज़र ब्यूरो |रुद्रपुर – पूर्वांचल समाज के लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया और छठ व्रती माताओं एवं बहनों से मुलाकात कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विधायक अरोरा ने अटरिया पुल स्थित छठ घाट, जगतपुरा, रविन्द्र नगर धोबी घाट, खेड़ा छठ घाट, प्रीत बिहार शिव मंदिर घाट, दानपुर, भगवानपुर, बागवाला और सम्पतपुर छठ घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से संवाद किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक अरोरा ने अटरिया पुल स्थित छठ घाट, जगतपुरा, रविन्द्र नगर धोबी घाट, खेड़ा छठ घाट, प्रीत बिहार शिव मंदिर घाट, दानपुर, भगवानपुर, बागवाला और सम्पतपुर छठ घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से संवाद किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विधायक ने कहा कि ‘‘रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व की भव्यता और दिव्यता पूर्वांचल समाज की आस्था को दर्शाती है। यह सूर्य उपासना का महान पर्व है, जिसे पूर्ण श्रद्धा और अनुशासन के साथ माताएं एवं बहनें निर्जला व्रत रखकर मनाती हैं। यह व्रत अत्यंत कठिन होता है, लेकिन आस्था और विश्वास की शक्ति से इसे निभाया जाता है,”
शिव अरोरा ने बताया कि उनके कार्यकाल में दस से अधिक छठ घाटों का सौंदर्यकरण कार्य कराया गया है ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि “छठी माई की कृपा से रुद्रपुर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मैं समस्त क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”
इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, मुकेश पाल, राधेश शर्मा, जीतेन्द्र संधू, दिनेश गुप्ता, राजेश कुमार, वीरेंद्र तिवारी, नन्दलाल, श्रीकांत शर्मा, निमित्त शर्मा, संतोष गुप्ता, पिंटू पाल, मोर सिंह, उपेंद्र गुप्ता,मनोज मदान, भीमसेन गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, सुनील वाल्मीकि, सुनील यादव, डम्मी चोपड़ा, विक्रांत सक्सेना, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहे।


























