


– इंडिया नज़र ब्यूरो | नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में कुमाऊँ पुलिस एवं औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुमाऊँ परिक्षेत्र SOTF टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए काशीपुर में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही की है।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा और किच्छा में हाल की कार्रवाई के बाद अब काशीपुर में भी ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। टीम ने आर्यनगर रोड स्थित “माता गर्जिया मेडिकल स्टोर” पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद की हैं।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा और किच्छा में हाल की कार्रवाई के बाद अब काशीपुर में भी ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। टीम ने आर्यनगर रोड स्थित “माता गर्जिया मेडिकल स्टोर” पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद की हैं।

छापेमारी के दौरान 1599 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए, जो नशे के रूप में इस्तेमाल होते है जिन्हे बेचा जा रहा था। मौके पर मौजूद मेडिकल स्टोर स्वामी सौरभ सारस्वत पुत्र स्व. मनोज कुमार सारस्वत कोई वैध बिल या अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी के खिलाफ NDPS Act, 1985 के तहत कोतवाली काशीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल ने नशे के खिलाफ सख्त संदेश दिया है, उन्होंने कहा है कि “नशे के कारोबार की जड़ तक पहुँचकर उसे खत्म करना हमारा मिशन है। इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड’ हमारा लक्ष्य ही नहीं, बल्कि जन आंदोलन बन चुका है। पुलिस हर उस व्यक्ति तक पहुँचेगी जो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।”
पुलिस की इस कार्रवाई से “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान को नई गति मिली है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि समाज को नशे की इस जड़ से मुक्त किया जा सके।





















