– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में की गई बड़ी कटौती को देशहित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम गरीब और मध्यम वर्ग के लिए दीपावली से पहले दिया गया अनमोल तोहफा है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले से अपने संबोधन में जीएसटी दरों में बदलाव का संकेत दिया था और अब 22 सितंबर को इस वादे को पूरा कर देशवासियों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि अब देश में अधिकतर वस्तुओं पर केवल 5% और 18% जीएसटी ही लागू होगा। साथ ही कई जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी को 0% करने का निर्णय भी लिया गया है, जिससे आम जनता को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।”
जीएसटी दरों में कटौती लागू होने के पहले ही दिन विधायक शिव अरोरा ने काशीपुर बाईपास रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का भ्रमण कर व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत की। उन्होंने नए दरों पर ग्राहकों के अनुभव जाने और पहले दिन खरीदारी करने आए लोगों को गुलाब का फूल भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

ग्राहकों ने विधायक को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर पहले 28% जीएसटी लगता था, जो अब 18% हो गया है, जिससे उन्हें हर सामान पर पहले के मुकाबले अच्छी-खासी बचत हो रही है। व्यापारियों ने भी कहा कि घटे हुए टैक्स से बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है और ग्राहकों को भी सस्ता सामान मिलेगा।
शिव अरोरा ने दुकानों पर जाकर यह भी जांचा कि घटे हुए जीएसटी दरों का लाभ ग्राहकों तक पहुंच रहा है या नहीं। ग्राहकों ने पुष्टि की कि नई दरों के अनुसार कीमतें कम हुई हैं और इससे उन्हें काफी राहत मिली है।
विधायक ने कहा, “निश्चित रूप से जीएसटी दरों में कमी से व्यापारी और ग्राहक दोनों को लाभ होगा। व्यापार बढ़ेगा और ग्राहकों को बचत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह फैसला देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने वाला है।” उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, मनोज मदन, डंपी चोपड़ा, चिराग ढींगरा, राजेश कामरा, मयंक कक्कड़ समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।