– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – देवभूमि व्यापार मंडल व मोबाइल यूनियन ने सोमवार को स्थानीय बाजार को बढ़ावा देने और ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी से बचने का संदेश देने के लिए एक अनूठा अभियान शुरू किया। ई-रिक्शा के माध्यम से प्रचार करते हुए इस कैंपेन का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर व्यापारियों ने ग्राहकों से अपील की कि वे ऑनलाइन प्लेटफार्म के बजाय स्थानीय बाजार से खरीदारी करें, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और व्यापारी वर्ग को सीधा लाभ मिल सके। व्यापारियों ने कहा कि चाहे कोई प्राकृतिक आपदा हो या धार्मिक आयोजन, हमेशा लोकल बाजार का व्यापारी ही समाज के साथ खड़ा दिखाई देता है।
व्यापारियों ने भरोसा दिलाया कि वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराएंगे। साथ ही हर खरीदारी पर ग्राहकों को एक निश्चित उपहार और लकी ड्रॉ कूपन दिया जाएगा। इस लकी ड्रॉ में 41 आकर्षक पुरस्कार शामिल हैं, जिनमें प्रथम पुरस्कार स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार डबल डोर फ्रिज और तृतीय पुरस्कार ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन है।

इस पहल का उद्देश्य स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करना और ग्राहकों को बेहतर ऑफर्स के साथ अपने ही शहर के बाजारों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोड़ा, महामंत्री नितिन फुटेला एवं मोबाइल यूनियन के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मोबाइल यूनियन अध्यक्ष शशांक सिंह, संरक्षक स्वर्ण सिंह, पंकज जायसवाल, वरिष्ठ सदस्य अमित कुमार, विवेक मुंजाल, हरिओम शर्मा, जिम्मी भाई, रवि छाबड़ा, मनमोहन सिंह, नफीस भाई, सिद्धांत मुंजल, रिंकू कोहली और मोहम्मद अदनान मौजूद रहे।