रुद्रपुर – शहर को जाम और अव्यवस्था की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। विधायक शिव अरोरा बुधवार (10 सितंबर) को रोडवेज के सामने आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से इंदिरा चौक से डीडी चौक तक चौड़ीकरण और सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे।
इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का सपना वर्ष 2023 में तब साकार होना शुरू हुआ जब विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसका प्रस्ताव सौंपा। मुख्यमंत्री ने इसे अपनी घोषणा में शामिल किया और शासनादेश जारी कर 35 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की। इसी का पहला चरण, जिसकी लागत 8 करोड़ रुपये से अधिक है, अब धरातल पर उतरने जा रहा है।
हाल ही में रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित निवेश उत्सव के दौरान देश के गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट ने इंदिरा चौक से डीडी चौक तक चौड़ीकरण व सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया था। उस अवसर पर विधायक शिव अरोरा मंच पर मौजूद रहे और वह स्वयं इस परियोजना के निर्माण कार्य की शुरुआत करेंगे।

विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “इंदिरा चौक से डीडी चौक तक चौड़ीकरण और सौंदर्यकरण कार्य की शुरुआत शहर की तस्वीर बदलने वाला कदम है। इस परियोजना से न केवल लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि रुद्रपुर शहर का नया स्वरूप भी देखने को मिलेगा। यह सब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट की दूरदर्शी सोच और विकासपरक दृष्टिकोण का परिणाम है। इसके लिए मैं उनका विशेष आभार व्यक्त करता हूँ।”
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना से शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर यातायात सुगम होगा, साथ ही व्यवसाय और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। चौड़ीकरण के बाद डीडी चौक और इंदिरा चौक का स्वरूप आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक सौंदर्यकरण के साथ विकसित होगा।
कल होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, व्यापारी वर्ग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन शामिल होने की सम्भावना है। शहरवासी लंबे समय से इस परियोजना की प्रतीक्षा कर रहे थे और अब इसकी शुरुआत को लेकर उत्साह साफ देखा जा सकता है।