काशीपुर – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ननकाना साहिब बड़ा गुरुद्वारा पहुंचे और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल यात्रा नहीं बल्कि आस्था, एकता और गुरु साहिब के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान है। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें “हिंद दी चादर” बताया।

श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख समाज की अनेक मांगों को पूरा किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब तक 12.5 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पित है और धर्मांतरण, लैंड जिहाद व अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी का 350वां बलिदान दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।