– इंडिया नज़र ब्यूरोरूद्रपुर – शिक्षक दिवस और साक्षरता दिवस पर नगर निगम रुद्रपुर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह “हमारे शिक्षक, हमारा अभिमान” में महापौर विकास शर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया और उन्हें नगर निगम का **ब्रांड अंबेसडर** घोषित किया।
महापौर ने कहा कि शिक्षकों का अनुभव शहर के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। नगर के विभिन्न हिस्सों में शिक्षकों की परामर्श समितियां बनाई जाएंगी, जो निगम को सुझाव देंगी और उन पर गंभीरता से अमल होगा। यह पहल रुद्रपुर नगर निगम को देश का पहला ऐसा निकाय बनाएगी, जहां सेवानिवृत्त शिक्षक विकास कार्यों में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे।

अपने संबोधन में महापौर ने पिछले सात माह की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि दो जोनल कार्यालय शुरू किए जा चुके हैं और ट्रांजिट कैंप व सिंह कॉलोनी में जल्द नए कार्यालय खुलेंगे। स्वच्छता रैंकिंग में भी रुद्रपुर ने बड़ी छलांग लगाई है – 417वें स्थान से 69वें पायदान पर पहुंचना नगर निगम और नागरिकों के सहयोग की बड़ी उपलब्धि है।

महिला सशक्तिकरण, गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण, रजत जयंती पार्क निर्माण, स्मार्ट ट्रैफिकिंग सिस्टम और हर वार्ड में एसटीपी लगाने की योजनाओं को भी महापौर ने आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षक, पार्षद और नगर निगम अधिकारी मौजूद रहे। शिक्षकों ने महापौर के इस प्रयास की सराहना करते हुए शहर के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।