– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले की नवनियुक्त भाजपा जिला टीम का स्वागत विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर किया। हाल ही में भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा जिले की नई इकाई की घोषणा की गई थी, जिसके बाद विधायक शिव अरोरा ने पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और फूलमालाओं से सम्मानित करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
विधायक शिव अरोरा ने पदाधिकारियों से कहा कि ”जिला इकाई संगठन की रीढ़ होती है, और उन्हें मिले दायित्व उनकी जिम्मेदारी की गंभीरता को दर्शाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।”
उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में अब एक साल से कुछ अधिक समय शेष है और इस कार्यकाल में 2027 के विधानसभा चुनाव सम्पन्न होंगे। अरोरा ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी और भाजपा तीसरी बार उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। इस मौके पर विधायक ने पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
स्वागत पाने वालों में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, शालिनी बोरा, कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, प्रमोद मित्तल, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गहलोत, आईटी संयोजक मानस जायसवाल शामिल रहे।
वहीं कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, सांसद प्रतिनिधि अनुभव चौधरी, श्वेता मिश्रा, राधेश शर्मा, मनोज मदान, राजेश जग्गा, धीरेश गुप्ता, गिरीश पाल, मुकेश पाल, हरीश भट्ट, जगदीश विश्वास, मनदीप वर्मा, दीपक गोस्वामी, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, विकास सागर, एमपी मौर्य, मुकेश रस्तोगी, राजेंद्र राठौर, मोहित कक्कड़, देवी मंडल, रचित सिंह, राजकुमार कोली, चंदा कोली, राज कोली, जीतेन्द्र संधू, जीतेन्द्र मौर्य, निमित्त शर्मा, डंपी चोपड़ा, कमल पाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।