

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम का ग्राम गंगापुर स्थित लोहर्रा कॉलोनी में जोरदार स्वागत किया गया, यह आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर रीना गौतम का लड्डुओं से तौलकर भव्य अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस भी निकाला गया, जिसमें कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा प्रदेश में समग्र और संतुलित विकास हो रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं शहरी ही नहीं, ग्रामीण अंचलों तक भी प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं।

हालिया आपदा के समय मुख्यमंत्री स्वयं मैदान में उतरकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, जिससे यह सिद्ध होता है कि वर्तमान सरकार जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। पूर्व विधायक ने कहा कि अनुसूचित जाति से आने वाली शिक्षित महिला रीना गौतम के ब्लॉक प्रमुख बनने से क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी।
साथ ही, उन्होंने रीना गौतम के पति जितेंद्र गौतम द्वारा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस परिवार का समाज सेवा के प्रति समर्पण अब प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ और अधिक प्रभावी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम के समापन पर रीना गौतम ने सभी ग्रामवासियों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा यह पद मेरे लिए सेवा का माध्यम है, और मैं पूरी निष्ठा के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करूंगी। विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार करते हुए क्षेत्र को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अनुसूचित समाज के युवा नेता श्री संजय कुमार ने सामान्य सीट से अनुसूचित जाति की महिला के निर्वाचित होने को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया और पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला व भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा नारायण पाठक, ग्राम प्रधान नारायणपुर कोठा दीपिका देवी, ग्राम प्रधान गंगापुर रेखा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा कुमारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र ठुकराल, पूर्व प्रधान दीपक मिश्रा, संजय कुमार, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, अमरनाथ, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, अंकित कुमार, रोहन कुमार, डॉ राहुल, सनी कुमार, मयंक कुमार, आकाश कुमार, लक्ष्मण कुमार, शिव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।























