

ऊधमसिंह नगर – भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 1 से 5 सितम्बर तक प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है। जिले में 1 सितम्बर को रेड अलर्ट और 2 सितम्बर को यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि ”छात्रहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12) तथा आंगनबाड़ी केंद्र 2 सितम्बर (मंगलवार) को बंद रहेंगे।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई विद्यालय आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।























