रुद्रपुर – जाफरपुर मोड़ स्थित मार्केट में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या पर अब समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। लगातार बारिश के चलते सड़क और दुकानों में पानी भर जाने से नाराज व्यापारी और स्थानीय लोग जब समस्या से जूझ रहे थे, तभी विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विधायक अरोरा ने बताया कि जाफरपुर क्षेत्र में वर्षों से नाला निर्माण न होने के कारण हर बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में काफी समय पहले उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी से प्रस्ताव भेजा था, जिस पर अब 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बरसात का मौसम खत्म होते ही नाला निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “जाफरपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी पुरानी है। इस बार भी बारिश के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मैंने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और तत्काल समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से जेसीबी मंगवाकर अस्थायी जल निकासी करवाई। स्थायी समाधान के लिए नाले के निर्माण हेतु 50 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत करवा दी गई है। बरसात खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोग इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पा सकें।”
मौके पर विधायक शिव अरोरा ने जेसीबी से नाला सफाई का कार्य खुद खड़े होकर करवाया, जिससे पानी की निकासी शुरू हो सकी और व्यापारियों को तत्काल राहत मिली। स्थानीय लोगों ने विधायक की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगामी समय में नाले का निर्माण होने से इस समस्या का स्थायी समाधान मिल जाएगा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, आयुष चिलाना, मनमोहन वाधवा, गदरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, कालू बत्रा, सतीश कक्कड़, सार्थक मुठरेजा, मयंक कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।