रुद्रपुर – तराई विकास सहकारी संघ बन्नाखेड़ा सहकारी समिति के लिपिक को विभाग द्वारा आवासीय भवन खाली करने के दिये गये नोटिस पर राजनीति गरमा गई है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने इस कार्रवाई को “अन्यायपूर्ण और असंवेदनशील” बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार,सुदामा यादव और उमेश यादव पुत्र स्व. चन्द्रिका यादव, बीते 55 वर्षों से तराई विकास संघ कालोनी (निकट एसबीआई) में परिवार सहित निवास कर रहे हैं। सहकारिता विभाग ने 6 अगस्त 2025 को एक नोटिस जारी कर एक सप्ताह में भवन खाली करने के निर्देश दिए हैं।
नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यह भवन सहकारिता विभाग से लीज पर ली गई भूमि पर स्थित है, जो संघ के कार्य हेतु आवश्यक है। इस संदर्भ में कई बार मौखिक व लिखित अनुरोध किए जा चुके हैं, लेकिन मकान खाली न होने पर अब विभाग ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
नोटिस की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल क्षेत्रवासियों के साथ तराई विकास सहकारी संघ सचिव कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। सचिव नवल शर्मा की गैरमौजूदगी में श्री ठुकराल ने उनसे दूरभाष पर वार्ता की। वार्ता के दौरान यह तय हुआ कि आगामी सोमवार को विकास भवन स्थित सहायक निबंधक कार्यालय में इस मामले पर बैठक होगी।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि ‘‘सुदामा यादव और उनका परिवार पिछले 55 साल से यहां निवास कर रहा है। ऐसे परिवारों को अचानक नोटिस थमाना सरासर अन्याय है। यह मानवीय संवेदनाओं के खिलाफ है और हम किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। विभाग को चाहिए कि वह पहले इन परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करे, फिर ऐसी कार्यवाही करे।”
इस मौके पर प्रभुदयाल, रज्जे प्रसाद, भगवती बिष्ट, सुदामा यादव, देवचन्द्र, दुर्गा देवी, शन्नू, चन्द्रवती सहित कई लोग मौजूद रहे।