

रुद्रपुर – बॉलीवुड फिल्म अभिनेता हेमंत पांडेय ने आज अपनी जल्दी रिलीज़ होने वाली दो उत्तराखंडी फिल्म ‘बोल्या काका’ और ‘दून एक्सप्रेस’ का प्रमोशन किया और उत्तराखंडी फिल्मो को नई दिशा देने के लिये सभी नवोदित कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को राज्य की संस्कृति परिवेश से जुडी फिल्मो के माध्यम से अपनी आवाज़ बुलद करने का सन्देश दिया।
फिल्म अभिनेता हेमंत पांडेय यहां चार्टर्ड अकाउंटेंट जयप्रकाश अग्रवाल के कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे। उनके साथ उत्तराखंडी फिल्म ‘बोल्या काका’ के निर्माता शिव नारायण सिंह रावत और दून एक्सप्रेस के निर्माता दीपक पांडेय और निर्देशक अनुग्रह अग्निहोत्री भी मौजूद थे।

फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा जल्दी ही दोनी उत्तराखंडी फिल्मे उत्तराखंड के साथ-साथ भारत के कई सिनेमा हॉल में रिलीज होगी ‘बोल्या काका’ फिल्म जी बी म्यूजिक ट्रेडिंग एंड सर्विस प्रोवाइडर के बैनर तले फिल्म बनी है। इसके प्रोड्यूसर प्रशांत कुमार और डायरेक्टर लेखक शिव नारायण सिंह रावत हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का लगभग 50 साल का लम्बा अनुभव है। उन्होंने बॉलीवुड, साउथ इंडियन और उत्तराखंड में फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने बताया कि उनके आने वाली फिल्म में उनका मुख्य किरदार ‘बोल्या काका’ का है। यह फिल्म उत्तराखंड की ज्वलंत समस्याओं को समाज और जनता के बीच में पहुंचाने का काम करती है। साथ ही राज्य में रोहिंग्या घुसपैठियों षड्यंत्र को भी उजागर करती है।

उन्होंने बताया कि उनकी दूसरी फिल्म ‘दून एक्सप्रेस’ पॉलिटिकल लीडर का एक अहम किरदार है। यह फिल्म उत्तराखंड की 10 साल की लड़की के संघर्ष और महिला सशक्तिकरण के मज़बूत करती है। इसके प्रोड्यूसर दीपक पांडे और ममता पांडे है। यह फिल्म भी जल्दी ही दर्शको को देखने को मिलेगी।
‘बोल्या काका’ के लेखक, निर्देशक शिव नारायण सिंह रावत ने बताया कि ”फिल्म के माध्यम से वो उत्तराखंड भाषा को सुरक्षित करने की दिशा काम कर रहे है, जिससे यहां की भाषा की फिल्मे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार की तरह प्रदेश में भी फिल्म थिएटर को प्राइम टाइम के लिये आरक्षित करना चाहिए ,जिससे भाषाई फिल्मे बढ़ेंगी यह उत्तराखंडी भाषा की फिल्मो के लिये प्रोत्साहित करेंगी।”


उन्होंने बताया कि ”इस फिल्म में हेमंत पांडेय के साथ ही सहायक भूमिका में सुमन गौड़, विपिन सेमवाल, मोहित घिल्डियाल, शिवानी कुकरेती, अशोक नेगी, यशोदा जोशी, लक्ष्मी कुमोला, दिनेश बुराड़ी, उर्मिला कंडवाल, मातबर सिंह, भारत सिंह पिंडर आदि ने काम किया हैं। म्यूजिक डायरेक्टर विनोद चौहान, गीतकार और कंपोजर द्रुपद लक्की है। फिल्म को राजन अय्यर ने एडिट किया है।”
पत्रकार वार्ता में दून एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर दीपक पांडेय ने बताया कि ‘‘उनकी फिल्म बहुत जल्द रिलीज़ हो रही है। अभिनेता हेमंत पांडेय ने इसमें एक नेता की भूमिका निभाई है। यह फिल्म पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन’ के बैनर तले बनी है। इसे उत्तराखंडी भाषा के साथ ही हिंदी में भी बनाया जा रहा है। जिससे एहज फिल्म देश भर में रिलीज़ हो सके।”
इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जगजीवन कन्याल, एसोसिएट प्रोड्यूसर आर पी घिल्डियाल, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मीडिया नाहिद खान हैं। फिल्म लेखक निर्देशक अनुग्रह अग्निहोत्री हैं। फिल्म में रितिका शर्मा,अनुग्रह अग्निहोत्री, अंकित परिहार, दीपक पांडे, संयोगिता ध्यानी, रिया शर्मा सहित कई कलाकारो ने अभिनय किया है। पत्रकार वार्ता में निर्देशक ममता पांडे ,चार्टर्ड अकाउंटेंट जयप्रकाश अग्रवाल उपस्थित थे।

























