– इंडिया नज़र ब्यूरो, ऊधम सिंह नगर – ऊधम सिंह नगर जिले में त्रिपक्षीय चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा और तनातनी गदरपुर और रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख की सीटों को लेकर देखने को मिली। दोनों सीटों पर परिणाम आने के बाद भाजपा खेमे में खुशी और सियासी हलकों में नई हलचल देखने को मिल रही है।
गदरपुर में ज्योति ग्रोवर की जीत
गदरपुर ब्लॉक प्रमुख की दौड़ में भाजपा प्रत्याशी ज्योति ग्रोवर ने 22 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उनके सामने मैदान में उतरी जसविंदर कौर को मात्र 15 वोटों पर संतोष करना पड़ा। इसके अलावा ज्येष्ठ प्रमुख कमलजीत कौर और कनिष्ठ प्रमुख रीमा पाइक भी भाजपा के प्रत्याशी के रूप में विजय हुईं।
इस जीत को रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा की रणनीति का नतीजा माना जा रहा है, जिन्होंने पूरे चुनाव में ज्योति ग्रोवर के लिए मोर्चा संभाले रखा।
भाजपा विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। हमने विकास और सेवा की राजनीति की है, और जनता ने उसी पर भरोसा जताया है। ज्योति ग्रोवर को ब्लॉक प्रमुख बनाना गदरपुर के लिए नई दिशा में काम करने का मौका देगा।”

रुद्रपुर में बागी प्रत्याशी रीना गौतम का कब्ज़ा
रुद्रपुर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। भाजपा ने ममता जल्होत्रा को पार्टी प्रत्याशी बनाया था, लेकिन भाजपा की बागी रीना गौतम ने 25 मत हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी ममता जल्होत्रा को मात्र 15 वोट मिले।
रीना गौतम की जीत को पूर्व विधायक राजेश शुक्ल की सियासी रणनीति का नतीजा बताया जा रहा है, जिन्होंने खुले तौर पर उनके पक्ष में चुनावी मोर्चा संभाला। अब सियासी गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि भाजपा रीना गौतम को स्वीकार करेगी या नहीं।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का कहना है कि “रुद्रपुर की जनता ने विकास, सेवा और ईमानदारी को वोट दिया है। पार्टी से अलग खड़े होकर भी जनता का आशीर्वाद पाना इस बात का सबूत है कि लोग चेहरों से ज्यादा काम को महत्व देते हैं। रीना गौतम रुद्रपुर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”