– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ बुधवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान किसान नेता तजिन्दर सिंह विर्क ने भी उनके आंदोलन का समर्थन किया और हाथ-पैर में बेड़ियां डालकर अनोखे अंदाज़ में विरोध दर्ज कराया।
धरना स्थल पर बोलते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाए कि जिले के कई नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) अब तक अपने प्रमाण पत्र से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि ”14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान होना है, लेकिन प्रमाण पत्र न मिलने पर संबंधित सदस्य वोटिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। कई सदस्यों के प्रमाण पत्र या तो गुम कर दिए गए हैं, या जानबूझकर रोके जा रहे हैं। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खुला खिलवाड़ है।”
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को पहले ही मामले से अवगत कराने की बात कहते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रमाण पत्र तत्काल जारी नहीं किए गए, तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
किसान नेता तजिन्दर सिंह विर्क ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सत्ता पक्ष खुलेआम सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहा है। नवनिर्वाचित सदस्यों को डराया-धमकाया जा रहा है, खरीदा जा रहा है। पूरे जिले में खरीद-फरोख्त का खेल चल रहा है और पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की जा रही है।”
धरने में यह भी आरोप लगाया गया कि गदरपुर ब्लॉक के 5 बीडीसी सदस्यों को प्रमाण पत्र लेने से रोकने के लिए कलेक्ट्रेट में सत्ता पक्ष के लोग टीम लेकर खड़े हैं और पुलिस-प्रशासन मौन है।