– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा ने प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में 14 अगस्त विभाजन विभीषिका की पूर्व संध्या पर शहीद पूर्वजों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च शहीद भगत सिंह चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार से होता हुआ महाराजा रणजीत सिंह पार्क तक पहुंचा, जहां दीपदान कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई।
भारत भूषण चुघ ने कहा कि 1947 के विभाजन में लाखों लोगों ने अपने धर्म और अस्मत की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी और पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को अपने पूर्वजों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। चुघ ने यह भी मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभाजन विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वालों को शहीद का दर्जा दें और उनके परिवारों को उचित सम्मान प्रदान करें।
इस अवसर पर सुशील गाबा, नीलकंठ राणा, सुनील चुग, अमित पुनियानी, सुमित बंगा, चिराग आहूजा, विपिन अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह, राजेश गर्ग, पुनीत गांधी, दीपक बिष्ट, बलविंदर सिंह बल्लू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।