किच्छा – आगामी जिला पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। भंगा (वार्ड नंबर 17) से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के समर्थन में अब बड़ी हस्तियों का आगमन शुरू हो गया है।
इसी कड़ी में हरियाणवी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और डांसर सपना चौधरी आज बरा क्षेत्र में रेनू गंगवार के समर्थन में रोड शो और जनसभा करेंगी। सपना चौधरी न सिर्फ अपने नृत्य और गायन से जानी जाती हैं, बल्कि वे सामाजिक और राजनीतिक मंचों पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं।

रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, “हमारे परिवार और सपना चौधरी जी के बीच पुराने पारिवारिक संबंध हैं। वे हमारे निमंत्रण पर बरा आ रही हैं और आज रेनू गंगवार के समर्थन में रोड शो और आमसभा कर जनता से वोट की अपील करेंगी।”
—————————————————————————————————————————————

रेनू गंगवार के पुत्र कृष्णा का कहना है कि ”मेरी माँ महिलाओ की आवाज़ बनकर उभरेंगी, उन्हें पूर्व में भी विकास कार्य करने का राजनीतिक अनुभव है। महिलाओ का उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है। पूरा परिवार विकास के मुद्दे पर चुनाव में वोट मांग रहा है। विकास ही हमारा मुख्य मुद्दा है।”
—————————————————————————————————————
इस रोड शो के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। रेनू गंगवार पहले से ही अपने सशक्त जनसंपर्क अभियान, महिला सशक्तिकरण के मुद्दों और विकास कार्यों के बलबूते क्षेत्र की एक लोकप्रिय नेता बनी हुई हैं।

सपना चौधरी के रोड शो 17 भंगा क्षेत्र के गुरुनानक फार्म शुरू होगा और बरा ,बरी, अजीतपुर, गऊघाट, भंगा के मुख्य मार्ग से होकर गुजरेगा और बाद में शहदौरा में जनसभा होगी। जहां रेनू गंगवार के समर्थन में आमजन से संवाद और वोट की अपील करेंगी सपना चौधरी।
इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, रेनू गंगवार समर्थकों में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। सपना चौधरी को देखने और सुनने काफी संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद आयोजको को है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सपना चौधरी जैसे बड़े नाम की मौजूदगी रेनू गंगवार के पक्ष में चुनावी समीकरणों को और मज़बूत कर सकती है और उन्हें अपार जनसमर्थन मिलेगा।

























