


रुद्रपुर – जिला पंचायत चुनाव में खानपुर पूर्व क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा हाल्दार के समर्थन में जनता का उत्साह देखने लायक रहा। लम्बाखेड़ा और जाफरपुर गांवों में ग्रामीणों ने सुषमा हाल्दार को लड्डुओं से तौलकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी उनके साथ मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सुषमा हाल्दार को समर्थन देकर स्पष्ट संकेत दिया कि इस बार वे ईमानदार नेतृत्व और सेवा भाव को प्राथमिकता देने जा रहे हैं।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “सुषमा हाल्दार और उनका परिवार वर्षों से सेवा, सादगी और ईमानदारी का प्रतीक रहा है। आज जनता का जो स्नेह मिल रहा है, वह इस क्षेत्र में परिवर्तन की दस्तक है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भारी संख्या में मतदान करें और सुषमा हाल्दार को विजयी बनाएं ताकि क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिल सके। सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “चुनाव के समय बड़े वादे करने वाले नेता बाद में क्षेत्र की सुध नहीं लेते। ऐसे में जरूरी है कि आप उसी को चुने जो हर समय आपके साथ रहा हो।”
इस अवसर पर सुषमा हाल्दार ने भी लोगों के स्नेह के प्रति आभार जताते हुए कहा, “मेरी लड़ाई सिर्फ एक चुनावी सीट की नहीं, बल्कि क्षेत्र की उम्मीदों और विकास की है। अगर आपने मुझे अवसर दिया, तो मैं हर गांव, हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव काम करूंगी।”
इस अवसर पर सुखदेव हाल्दार, अंकित बठला, ओमपाल चौधरी, ललित बिष्ट, चौधरी लाल बाधवा, गुलशन बत्रा, सुमित बत्रा, अनिल शर्मा, रामकुमार गुप्ता, संजय ठुकराल, आकाश बठला, भोला हाल्दार, गगन ग्रोवर, भक्तो दास, मुनव्वर खान, महमूद मियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व समर्थक शामिल रहे।






















