


– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – लोकतंत्र की यह खूबसूरती ही है कि चुनाव लड़कर भी लोग विजयी होते है और कुछ ऐसे लोग भी होते है जो अपने कार्यो की वजह से निर्विरोध चुने जाते है। रुद्रपुर विधानसभा की छतरपुर ग्राम सभा इसकी एक नई मिसाल है, जहाँ मौजूदा ग्राम प्रधान हरीश भट्ट जो भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे है वो निर्विरोध प्रधान चुनें गये है।
यह बात विधायक शिव अरोरा ने निर्विरोध चुने गये ग्राम प्रधान हरीश भट्ट का स्वागत करते हुए कही। भट्ट अपने समर्थको के साथ विधायक के निवास पहुंचे थे। उन्होंने भट्ट को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पूर्व की भांति ग्राम में विकास के कार्य होते रहेंगे ऐसी मुझे आशा है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि छतरपुर ग्राम अपने आप मे मिसाल बना है निवर्तमान प्रधान द्वारा क्षेत्र मे काफी विकास कार्य किये गये गये है। हरीश भट्ट का निर्विरोध प्रधान चुना जाना लोकतंत्र मे एक सुखद मिसाल है। उन्होंने पुनः ग्राम
प्रधान बनने पर नये कार्यकाल की शुभकामनाएं व बधाई दी।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, महेंद्र आर्य, प्रेम सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।






















