
– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि गोला नदी जो नगर की पुरानी मंडी के आबादी वाले क्षेत्र से गुज़र रही है। बरसात में बाढ़ से काफी तबाही मचाती है और जिससे आबादी वाले क्षेत्रों में हमेशा ख़तरा बनना रहता है। इससे बचाव के लिये सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई है।
श्री बेहड़ ने कहा कि गोला नदी को मशीनों के माध्यम से पानी के बहाव को पूर्व वाले स्थान पर किया जायेगा | ताकि बाढ़ के कारण नदी के कटाव से शहर खतरे से बचाया जा सके। उन्होंने खनन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गोला नदी के अवैध खनन के चलते इसके दूसरी तरफ भी भूमि कटाव हो रहा है। इसे रोकने के लिए भी पिचिंग की स्वीकृत कराई जा रही है,जिसकी लागत करोडो में होगी। इसके निर्माण के लिये प्रयास किया जा रहा है। इसके बनने से बाढ़ से बचाव हो सकेगा।
इसके साथ ही विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने कार्यालय पर आयोजित ‘जनसंवाद कार्यक्रम’ में क्षेत्रवासियों की समस्याओ को गंभीरता से सुना और समबन्धित विभाग को समस्याओ के समाधान के लिये निर्देश दिये। विशेषकर जनसंवाद कार्यक्रम में राशन कार्ड, पेंशन, आर्थिक सहायता, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी समस्याओ को विधायक के सम्मुख रख गया था।






















