

– मुकेश कुमार
हल्द्वानी – क्या अब गौला नदी किनारे बनी मलिन बस्तियों पर प्रशासन का बुल्डोजर चलने वाला है ? इन बस्तियों में रहने वालो को प्रशासन ने सभी को हफ्ते भर का नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर अपना अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर बस्ती के लोगो में खलबली मची हुई है।
इस मामले को लेकर आक्रोशित मलिन बस्तियों के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया है। इन बस्ती वालो का कहना है कि वे लोग कई सालों से नदी किनारे रह रहे हैं और आज उन्हें एकाएक प्रशासन की ओर से नोटिस दे दिया गया है। ऐसे में वो अपने परिवार के साथ कहा जाये। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर उनको विस्थापित करने की मांग की है। इनके प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता और वार्ड पार्षद ने भी प्रशासन की कार्यवाही का कड़ा विरोध किया है।

इस मामले में एसडीएम हल्द्वानी का कहना है कि मानसून को देखते हुए गौला नदी में आने वाली बाढ़ से जनहानि की संभावना को देखते हुए गौला नदी किनारे बने मलिन बस्तियों के लोगों को वहां से हटने के लिए कहा गया है। उन्हें नोटिस देकर एक सप्ताह का समय दिया गया है।





















