

– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का भव्य स्वागत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री जिंदल का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जहाँ एक सामान्य कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा सकता है। उन्होंने कहा कि कमल जिंदल का परिवार जनसंघ के समय से पार्टी सेवा में संलग्न रहा है। उनके पहले कार्यकाल की सफलता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री जिंदल के नेतृत्व में ऊधमसिंह नगर जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर पार्टी 2027 के चुनाव में विजय हासिल करेगी और उत्तराखंड में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्व विधायक ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने अपने संबोधन में शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर दोबारा विश्वास जताया है, जिसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को सशक्त बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने हेतु वे अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि यह स्वागत सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान है और उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।


कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पंतनगर मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष नगला सचिन शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सक्सेना ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली, तरुण दत्ता, संजीव खन्ना, धर्मराज जायसवाल, स्वतंत्र राय, संजीव सिंह, मुकेश कोली, ओम तनेजा, इमरान, असलम, भूरा, लता सिंह, शैली फुटेला, सचिन, राजेश तिवारी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि उपस्थित थे।





















