


– नाबार्ड तथा अनुसूचित उपयोजना के तहत निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – विधायक तिलक राज बेहड ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पूर्व के प्रयासों द्वारा विधानसभा क्षेत्र की दो बड़ी सड़के जिसके तहत विधानसभा किच्छा के अंतर्गत एनएच 74 मुख्य मार्ग से ग्राम अंजनिया के खैराफर्म ग्रामसभा दुपहरिया तक मार्ग का निर्माण (अपग्रेडेशन) इस सड़क की कुल लंबाई 2.26 किलोमीटर तथा निर्माण की लागत 193.71 लाख के निर्माण कार्य की अनुमति वित्तीय वर्ष 2024 25 में ग्रामीण निर्माण विभाग के अंतर्गत नाबार्ड की RIDF-XXX योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई है। इसी क्रम में दूसरी सड़क जो विधानसभा किच्छा में धौराडाम के कोटखर्रा में लिंक मार्ग से शिवकुमार के घर तक 900 मी सीoसीo सड़क रोड का पुनः निर्माण जिसकी लागत 43.98 लाख है का निर्माण कार्य अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति बहुमूल्य क्षेत्र में अवस्थाना सुविधाओं का विकास की योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई है |
विधायक तिलक राज बहेड ने बताया कि यह दोनों ही सड़के उनकी प्राथमिकता पर थीं। यहां के निवासियों द्वारा कई बार उनसे सड़क निर्माण हेतु अनुरोध किया गया था तथा इस संबंध में उनके द्वारा भी कई बार पत्राचार किया गया तथा निजी तौर पर जाकर अधिकारियों से मिला गया था। साथ ही बेहड़ ने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि किच्छा विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में भी जहां पर विकास कार्य होने हैं। उनको प्राथमिकता के आधार पर शासन को भेजे जा चुके हैं, जल्द ही उनकी भी स्वीकृति मिल जायेगी। काफी समय से सड़को की मांग की जा रही थी, जिसकी स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक बेहड़ का आभार जताया है।






















