


रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा के प्रयास से महतोष- मानुनगर से होते हुऐ धार्मिक आस्था के बहुत बड़े केंद्र गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह पछियापुर मार्ग को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग जो वहाँ के लोगो की 20 साल से चली आ रही पुरानी मांग को आखिरकार स्वीकृत हो गई। आपको बता दे महतोष मानुनगर मार्ग जो बेहद जर्जर हाल मे था जहाँ रोड कही देखने मे नजर नहीं आती थी। जिसको 2022 मे विधायक बने शिव अरोरा ने लगातार प्राथमिकता पर लेकर इसको स्वीकृत कराने हेतु प्रयास प्रारम्भ क़र दिये थे। उस समय से ही इस महत्वपूर्ण मार्ग हेतु पीडब्लूडी विभाग के माध्यम से इसको देहरादून तक प्रस्ताव बनाकर इसे गंभीरता से लिया।स्वयं ही उन्होंने पीडब्लूडी सचिव के माध्यम से महत्वपूर्ण मार्ग को राज्य की ओर से केंद्र के CRIF फण्ड हेतु जाने वाले कार्यों मे डलवाया ओर उसके बाद दिनेशपुर मटकोटा मार्ग जिसका कुछ हिस्सा रुद्रपुर विधानसभा मे भी आता है ओर मानूनगर मार्ग इन दोनों मार्गो की स्वीकृति हेतु नैनीताल ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट को अवगत करवाया।

इस समस्या के समाधान के लिये अजय भट्ट के विशेष प्रयास रहे वो लगातार दो साल से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्राचार करते रहे। चूकि हार साल मार्च मे राज्यों का CRIF फण्ड केंद्र से स्वीकृत होता है। तो वही विगत दिनों इन दोनों मार्ग की स्वीकृति हेतु सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की थी। जिसके बाद उनके विशेष प्रयास से दोनों महत्वपूर्ण मार्गो की स्वीकृति आ गई है।
विधायक ने कहा कि महतोष मानूनगर मार्ग जहाँ हजारों श्रद्धालु गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जहाँ साप्ताहिक हर रविवार को मेला लगता है। श्रद्धालु इसका उपयोग कर सकेंगे। यह मार्ग 3.9 किलोमीटर है। जो 10.70 करोड की लागत से बनेगा। इससे सड़क का चौड़ीकरण- सुदूड़ीकरण होगा ओर महतोष के रास्ते आगे उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले इस मार्ग की आवाजाही सुगम होगी।
इस मार्ग के स्वीकृत होने पर विधायक अरोरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार जताया।






















