


– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल का विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे कार्यकताओ ने जोरदार स्वागत किया, उन्हें कार्यकरतो ने फूल मालाओ से लाद दिया और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
सबसे पहले जैसे ही कमल जिंदल जिला कार्यालय पर अपने काफिले के साथ पहुँचे तो वहा महिलाओ ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। कमल जिंदल के स्वागत समारोह में दूर दराज से काफी संख्या में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे थे।
कार्यकर्ताओ ने विधायक शिव अरोरा और कमल जिंदल के गले में बड़ी माला पहना कर स्वागत किया उसके बाद उन्हें तलवार भेट की गई।

इस दौरान कार्यक्रम सयोंजक शिव अरोरा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहाँ अंतिम पायदान पर सामन्य से सामान्य कार्यकर्त्ता भी पार्टी मे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करता है। कमल जिंदल जिनका परिवार जनसंघ के समय भाजपा की सेवा करता रहा है। इसके चलते शीर्ष नेतृत्व ने इनके पहले कार्यकाल को देखते हुऐ पुनः जिला अध्यक्ष की कमान सौपी है। उनको दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर बहुत बहुत शुभकामनायें देता हूँ।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि आपके नेतृत्व मे ऊधम सिंह नगर जिले मे आने वाली पाचो विधानसभा मे भाजपा 2027 का चुनाव मे विजय हासिल करेगी ओर एक बार फिर उत्तराखंड मे भाजपा की सरकार बनेगी। विधायक शिव अरोरा ने पगड़ी पहनकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल जिंदल का स्वागत कर उनको नये कार्यकाल हेतु शुभकामनायें दी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि मुझ पर शीर्ष नेतृत्व ने दूसरी बार जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोप कर विश्वास व्यक्त किया है। वह शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुऐ यह भरोसा दिलाते है कि अपना शतप्रतिशत पार्टी को मजबूत करने व आगामी विधानसभा चुनाव मे भाजपा का पुनः परचम लहराने का कार्य करेंगे।
जिंदल ने कहा यह स्वागत कार्यक्रम उन सभी कार्यकर्त्ता का है जो दिन रात पार्टी के लिये समर्पित भाव से कार्य करते है। उन्होंने भरोसा दिलाया व पार्टी हित मे सभी कार्यकताओ के सम्मान व सबको साथ लेकर भाजपा को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने स्वागत अभिनन्दन हेतु सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, पूर्व मेयर रामपाल, अमित नारंग, सुनील ठुकराल, प्रीत ग्रोवर, उपेंद्र चौधरी, मयंक कक्कड़, शाह खान, शैली फुटेला, फरजाना बेगम, निमित्त शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।






















