


रुद्रपुर – एकल अभियान के तहत भारत लोक शिक्षा परिषद के रुद्रपुर चैप्टर का वार्षिकोत्सव 23 मार्च को जेसीज पब्लिक स्कूल में साय 5 बजे से प्राम्भ होगा। जिसमे एकल टीम द्वारा दिव्य एवं भव्य देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक विजय भूषण गर्ग और सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने बताया कि विश्व का सर्वश्रेष्ठ सामाजिक शिक्षा संगठन है। यह बच्चो को संस्कार से लेकर उनके भीतर देश भक्ति की भावना को जागृत करता है जिससे बच्चो का भविष्य उज्जवल बनता है। इस संगठन में राजनीतिक, गैरराजनीतिक और सामजिक लोग जुड़े है। जो देश के निर्माण में अपना योगदान दे रहे है।

कार्यक्रम सयोजक और अध्यक्ष विजय भूषण गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन स्वामी विवेकानंद के विचारो को विश्व जगत में फैला रहा है। स्वामी जी का कहना था कि ”यदि बच्चे विद्यालय नहीं जा सकते तो विद्यालय को बच्चो तक पहुंचना होगा” यह विचार इतने उत्तम है कि आज भारत को शिक्षित करने की दिशा में अग्रणी है। राष्ट्र निर्माण में समर्पित एकल इसे आगे बड़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि 23 मार्च का एकल के लिये स्वर्णिम दिन होगा जिसका हम सभी लोग मिलकर वार्षिकोत्सव मना रहे है। श्री गर्ग ने आह्वान किया कि आप सब भी इससे जुड़िये और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दीजिये।























