
रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने नेशनल हाइवे 87 से वार्ड न. 25 प्रीत बिहार मुख्य मार्ग को जाने वाले राज्य योजना से स्वीकृत 500 मीटर हॉटमिक्स मार्ग के निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर प्रीत बिहार फाजलपुर मेहरौला पहुँचने पर स्थानीय लोगो द्वारा विधायक शिव अरोरा का जोरदार स्वागत किया,साथ ही विधायक अरोरा ने मार्ग के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुरुआत की।

विधायक ने कहा प्रीत बिहार क्षेत्र व आबादी की दृष्टि से बहुत बड़ा वार्ड है ओर विधायक बनने के बाद से उनके द्वारा कई बड़े मार्ग जो प्रीत बिहार मे दशकों से नहीं बने थे उनका कार्य उनके कार्यकाल मे हुआ है।
वही विधायक शिव अरोरा ने कहा यह एन झा कॉलेज के सामने प्रीत बिहार को जाने वाला रोड पूर्णतय क्षतिग्रस्त था। जहाँ आये दिन दुर्घटना घटित होने की खबरें सामने आती थी, इस मार्ग के बनने से अवगमन काफ़ी सुलभ होगा।
विधायक अरोरा ने कहा कि क्षेत्र मे लगातार कार्य गतिमान है ओर पीछे तीन साल से प्रीत बिहार मे काफ़ी कार्य हुऐ है ओर बहुत जल्द बारदारी को जाने वाली रोड का कार्य भी प्रारम्भ होगा। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा जनता मे विश्वास क़ायम हुआ है कि उनका विधायक हर कार्य के लिये ईमानदारी से प्रयास करता है जिसके परिणाम धरातल पर नजर आते है।
























