
काशीपुर – ऊधम सिंह नगर पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ जारी है, ताज़ा मामला जिले के काशीपुर का है, जहां गो तस्करो और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो गो तस्करो को घायल कर दबोचने में कामयाबी हासिल की है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के पुलिस एक्शन से गो तस्करो में खलबली मची हुई है, यह तस्कर समीपवर्ती क्षेत्रों से गायो की तस्करी करते थे। बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि जो तस्कर आये है। काशीपुर पुलिस ने तत्परता से इन्हे पकड़ने के लिये घेराबंदी की गई तो गो-तस्करो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस जबाबी कार्यवाही में इन गो तस्करो को पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचे भी बरामद किया है।
(एसएसपी मणिकांत मिश्रा)
पुलिस की पूछताछ में इन गो तस्करो ने अपना नाम इब्राहिम ओर आरिफ बताया है। जो उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा के रहने वाले है। दोनों घालय गो तस्करो को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहाँ इनका इलाज चला रहा है। इनके विरुद्ध पूर्व में भी मुक़दमे दर्ज है।
इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्र घटना स्थल पर पहुंचे और बाद में उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से पूछ्ताछ की। अभी इनके दो साथी फरार है, जिनको पुलिस तलाश कर रही है।
























