
– कल 17 फरवरी को विधायक तिलक राज बेहड़ की अगुवाई में निकाली जायेगी, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शव यात्रा।
किच्छा – उत्तराखंड सरकार ने ‘स्मार्ट प्रीपेड मीटर’ लगाये जाने का जो फैसला लिया गया है, उससे गरीबो के घर अन्धेरा छा जायेगा। सरकार गरीब और मध्यम वर्ग लोगों के घर के उजाले को छीनना चाहती है। भाजपा की सरकार जनविरोधी है, इसके इस फैसले का कड़ा विरोध किया जायेगा।
यह बात कांग्रेस के जिला सचिव एन यू खान ने अपने एक ब्यान में कही है। श्री खान ने बताया के स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में विधायक तिलक राज बेहड की अगुवाई में कल 17 तारीख को स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शव यात्रा इंदिरा गांधी खेल मैदान से निकालकर विरोध प्रकट किया जाएगा तथा सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार कर वापस किए जाने की मांग की जायेगी।

श्री खान ने कहा कि यदि सरकार द्वारा इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो इस मामले पर जिले भर में आंदोलन चलाया जायेगा। प्रदेश स्तर पर भी इस मामले को विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा उठाया जायेगा।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एन यू खान ने कहां कि गरीब व मध्यम वर्ग के लोग समय पर पैसा न होने की स्थिति में दो-दो माह से भी अधिक समय गुजर जाने पर और थोड़ा-थोड़ा करके बिल जमा कर देते हैं, जिससे उनके घर की बत्ती गुल नहीं होती है। लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद एक-दो दिन बत्ती गुल हो जायेगी और बिना रिचार्ज के नहीं जलेंगी।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के घरों में अंधेरा छा जायेगा, जो सुविधा दशकों से उपभोक्ताओं को मिल रही हैं, स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता उन सभी सुविधाओं से वंचित हो जायेंगे। अभी भी ऐसे लोग है जिनके घर में मोबाइल नहीं है या जिनके घर के पास नेटवर्क नहीं आता ऐसे लोगो के लिये यह सरकार की योजना उनके जीवन में अन्धेरा कर देगी।
विशेष कर पर्वतीय क्षेत्रों में यह योजना दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वालो के लिये पीड़ा का सबब बनेगी। उनके ऑनलाइन बिल जमा नहीं हो सकेंगे। वहा अकसर मोबाइल नेटवर्क की समस्या रहती है। ऐसे में बड़ी आबादी को इस योजना से परेशान होना पड़ेगा। सरकार को चाहिए अपनी इस योजना को तुरंत वापस लेना चाहिए। वर्तमान में जो मीटर इस समय लगे हैं उनसे किसी को कोई समस्या नहीं है फिर सरकार क्यों मीटर बदल कर उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाना चाहती है।





















