
– विधायक शिव अरोरा ने कहा 3 करोड़ मांगने वाले फर्जी कॉल की हो विस्तृत जांच*
– विधायक ने शक जताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व उनकी छवि को बदनाम करने की हो सकती है साजिश
रुद्रपुर – भाजपा विधायक शिव अरोरा के पास 13 फ़रवरी को उनको मोबाइल पर एक फ़ोन कॉल आती है- ”हैलो …मैं जय लाल शाह बोल रहा हूँ ….आपका नाम मंत्री पद कि दौड़ में है, मैं गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से वार्ता कर आपका नाम आगे बढ़ा दूंगा ”
भाजपा विधायक शिव अरोरा ने समझदारी से उत्तर दिया – ”मेरे लिये क्या आदेश है?” थोड़ा रुककर वो ठग बोलता है- ” आपको 3 करोड़ अगले दो दिन में दिल्ली आकर देने है, हम एक व्यक्ति का नाम और फोन नंबर देंगे। उसको वह रूपये देने है और अगले दो दिन में मन्त्रीमंडल विस्तार होना है” इसपर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”आप अपने पापा यानि गृह मंत्री अमित शाह से बात करवा दो” तो इस पर वह घुमाने लगा कि ”वह व्यस्त रहते है मुझे बात करने को बोला है”

आपको बता दे कि बीती 13 फ़रवरी को उनको एक फ़ोन कॉल आती है उस दौरान विधायक काशीपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दिव्य ज्योति जगर्ति संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। कॉल करने वाले कॉलर ने खुद को जय लाल शाह बताया था।
ज़ब विधायक शिव अरोरा ने पूछा ”कौन जय लाल”, उसने कहा ‘‘गृह मंत्री अमित शाह का सपुत्र जय लाल शाह बोल रहा हूँ” उस फ़र्ज़ी कॉलर ने विधायक के साथ लगभग 15 मिनट तक बातचीत की। कॉल करने वाले ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व देश के गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम लिया था। विधायक ने फ़र्ज़ी कॉलर से साजिश का पता लगाने के लिये काफी सहजता से बातचीत की।
विधायक को मंत्री पद का लालच देने के लिये आखिर में बोलता है ”आप तीन करोड़ रूपये लेकर दो दिन में दिल्ली जाईये,आपका नाम मंत्री की दौड़ में शामिल है ” विधायक शिव अरोरा समझ गये कि कोई फ्राड उनसे जय शाह बनकर बात कर रहा है। उन्होंने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी। बाद में ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके मोबाइल से विधायक शिव अरोरा को कॉल की गई थी।
भाजपा विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”साईबर ठगी के साथ ही इस पूरे मामले की गहनता से जांच होनी चाहिये। जिससे उनकी व्यक्तिगत छवि धूमिल करने के साथ ही भाजपा के शीर्ष नेताओ के नाम से करोड़ों रूपये की मांग करना गंभीर अपराध है। इस षड्यंत्र में जो भी शामिल है उनका भी खुलासा होना चाहिए” .
—————————————————————————————————————————————-
नैनीताल और रानीपुर के विधायकों के पास भी आया फ़र्ज़ी कॉल
रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा के साथ ही नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या और रानीपुर के विधायक आदेश चौहान के पास भी इसी तरह की अमित शाह के बेटे के नाम से फ़र्ज़ी कॉल आई थी। इन्होने भी पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।





















