

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – सामिआ लेक सिटी प्रांगण में हिमांद्री जन सेवा समिति ने इस बार माघ महोत्सव मनाकर लोक संस्कृति और परम्परा को जीवंत कर दिया। लोक कलाकारों ने गीतों ने श्रोताओ का मन्त्रमुघ कर दिया।
लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति और गायन से समा बाँध दिया, राजजात यात्रा की झांकी हो छोलिया नृत्य सबको खूब सराहा गया। कुमायूनी गीतों को सुनकर लोग झूम उठे और अंत तक कार्यक्रमो में बने रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहाड़ी खानो के साथ पहाड़ी उत्पाद के स्टाल भी लगाये गये थे।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ऐसा मंत्रमुग्ध करने वाले कार्यक्रम में शामिल होना उनका सौभाग्य है। सामिआ कालोनी टीवी सीरियल के गोकुल धाम की यादे ताज़ा करती है। यहां सभी समुदाय के लोग यहां की संस्कृति और रीति रिवाजो को जीवंत किये हुए है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भाषा और यहां की संस्कृति और लोक गायन ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। पर्यटन के साथ साथ यहां धर्म की आभा भी बिक्री हुई है तभी इसे देवभूमि कहा जाता है। देश के विभिन्न प्रदेशो से यहां लोग संस्कृति और धार्मिक स्थलों की यात्रा करने आते है।


सामिआ ग्रुप के सीएमडी जमील अहमद खान ने कहा कि पहाड़ की सभ्यता और लोक गायकी सभी वर्गों की पसंद है। जिन कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज़ में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की जीवित रखा है वो काबिले तारीफ़ है। ऐसे कार्यक्रम से मन में नई स्फूर्ति और ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक डा कुंदन सिंह राठौर ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि माघ महोत्सव के आयोजन से उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परम्परा को युवा पीढ़ी को दिखने का काम किया है। जिससे वो अपनी संस्कृति को न भूले।

मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य प्रमोद कृष्णम को आना था, किन्तु उनके दिल्ली जाने से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो० सतपाल, सोबन सिंह जीना, आर पी शर्मा, सामिआ ग्रुप के सीएमडी जमील अहमद खान, प्रबंधक मोहम्मद आसिम, अकील मलिक, हरेश पनेरु, डा शाह खान, सहित सैकड़ो की सांख्य में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।






















